Friday, March 28, 2014

Kaun Banega Pradhanmantri Nukkad Behas from Kheda, Gujarat



खेड़ा लोकसभा सीट प्रोफाइल
मध्य गुजरात की खेड़ा लोकसभा सीट कांग्रेस की मजबूत सीटों में से एक रही है। इस सीट से पिछले पांच लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 1996 से ही लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे दिनशा पटेल केंद्र की सरकार में खनन मंत्री हैं।
2014 लोकसभा चुनावों के लिए भी दिनशा पटेल ही कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। हालांकि खास बात ये है कि दिनशा अपना पिछले लोकसभा चुनाव 2009 में महज 846 वोटों के मामूली से मार्जिन से जीते थे। ऐसे में बीजेपी ये सीट कांग्रेस से छीनने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।  बीजेपी ने इस दफ़ा भी उसी देवू सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो पिछली दफ़ा मामूली अंतर से चुनाव हार गये थे।
खेड़ा लोकसभा सीट के अंदर विधानसभा की सात सीटें हैं- दसक्रोई, धोल्का, मातर, नडियाद, महेमदाबाद, महुधा और कपडवंज। इनमें से दसक्रोई और धोल्का की सीटें अहमदाबाद जिले का हिस्सा हैं, तो बाकी पांच सीटें खेडा जिले का। 2012 विधानसभा चुनावों के दौरान इन सात सीटों में चार-दसक्रोई, धोल्का, मातर और नडियाद पर जहां बीजेपी ने कब्जा किया, वही बाकी की सीटें कांग्रेस के खाते में गईं।
खेड़ा जिला भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खेड़ा सत्याग्रह अहिंसक आंदोलनों की कड़ी में प्रमुखता से स्थान पाता है। इसी खेड़ा जिले के मुख्यालय नडियाद में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी यही हुई थी।
लोकेशन – नडियाद, खेड़ा
नुक्कड़ बहस में शामिल होने वाले नेताओं के नाम
बीजेपी
1.       देवूसिंह चौहाण, बीजेपी उम्मीदवार व विधायक, मातर
2.       सुरेश भट्ट, जिला बीजेपी अध्यक्ष, खेडा
3.       अस्मा खान पठान, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्षा, खेडा
कांग्रेस
1.       जीतेंद्र पटेल, नडियाद शहर प्रमुख, कांग्रेस
2.       नरेशभाई बारोट, पूर्व अध्यक्ष, नडियाद नगर पालिका व कांग्रेस नेता
3.       संजय पटेल, कांग्रेस नेता

No comments: